यूनाइटेड अरब एमिरात (UAE) में खेले जा रहे IPL 2020 के PLAY OFFS का शेड्यूल BCCI सैकेट्री जय शाह द्वारा घोषित कर दिया गया है। 5 नवंबर को पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा और 10 नवंबर को IPL 2020 का फाइनल मैच होगा। नीचे BCCI Announced IPL 2020 “Play Offs” schedule and Venues Details की पूर्ण जानकारी दी गयी हैं।
BCCI Announced IPL 2020 “Play Offs” schedule and Venues Details
इस समय सभी 8 टीमों के बीच लीग मैच खेले जा रहे हैं। लीग स्टेज का 56वां और आखरी मुकाबला 3 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद पॉइंट्स टेबल पर जो टीमें सबसे ज्यादा अंक हासिल कर शीर्ष 4 पर अपनी जगह निश्चित करेंगी वह Play offs के मैच खेलेगी। जो कि 5 नवंबर से शुरू होंगे। इसके अलावा नीचे की 5 टीमों का IPL 2020 का सफर खत्म हो जाएगा। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल ऐसी टीम है जो Play offs में अब नही पहुँच सकती।
Play offs Schedule and Venues
Qualifier-1
5 नवंबर से शीर्ष की 5 टीमों के बीच Play offs के मैच शुरू होंगे। जहां पहला मैच क्वालीफायर 1 होगा। ये मैच शाम के 7:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। जिसमें पॉइंट्स टेबल की टॉप-1 और टॉप-2 की टीमों के बीच भिड़त होगी। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी।
ये भी पढ़ें :-
- Orange Cap Holder list, Oranger Cap Leaderboard, High-Scorers
- IPL 2020 PURPLE CAP LEADERBOARD, MOST WICKETS, PURPLE CAP HOLDERS LIST
- IPL 2020 : MOST SIXES IN SEASON, HIGHEST SIXES, MOST SIXES LIST
Eliminator
इसके बाद 6 नवंबर को एलिमिनेटर खेला जाएगा। इस मैच में पॉइंट्स टेबल की नंबर 3 और नंबर 4 की टीम आमने सामने होगी। ये मैच आबूधाबी में खेला जाएगा। इस मैच में हारने वाली टीम IPL 2020 से बाहर हो जाएगी।
Qualifier-2
एक दिन की गेप के बाद 8 नवंबर को आबूधाबी में ही क्वालीफायर-2 खेला जाएगा। इस मैच में Qualifier-1 में हारने वाली टीम और Eliminator में जीतने वाली टीम एक दूसरे से भिड़ेगी। जहां जीतने वाली टीम फाइनल में पहुँचेगी और हारने वाली टीम IPL 2020 से बाहर हो जाएगी।
FINAL
Date | UAE Time | India Time | Match | Venue |
---|---|---|---|---|
05-Nov-20 | 18:00 | 19:30 | Qualifier 1 - Team 1 vs Team 2 | Dubai |
06-Nov-20 | 18:00 | 19:30 | Eliminator - Team 3 vs Team 4 | Abu Dhabi |
08-Nov-20 | 18:00 | 19:30 | Qualifier 2 - Winner of Eliminator vs Loser of Qualifier 1 | Abu Dhabi |
10-Nov-20 | 18:00 | 19:30 | Final - Winner of Qualifier 1 vs Winner of Qualifier 2 | Dubai |
10 नवंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में IPL 2020 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जिसको जीतने वाली टीम IPL 2020 की विजेता बन जाएगी।
इसके अलावा इस बार BCCI ने दर्शकों के लिए खास इंतेजाम भी किया हैं। PLAY OFFS के दौरान Women’s T20 challenge 2020 भी देखने को मिलेगा।

जहां मिताली राज, स्मिर्ति मंधाना और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली 3 टीमें एक दूसरे से भिड़ेगी। Women’s T20 challenge 2020 में फाइनल सहित कुल 4 मुकाबले खेले जाएंगे।
Women’s T20 challenge 2020 Schadules And Venues
Match | Date | UAE Time | India Time | Team 1 | Team 2 | Venue |
---|---|---|---|---|---|---|
Match 1 | 04-Nov-20 | 18:00 | 19:30 | Supernovas | Velocity | Sharjah |
Match 2 | 05-Nov-20 | 14:00 | 15:30 | Velocity | Trailblazers | Sharjah |
Match 3 | 07-Nov-20 | 18:00 | 19:30 | Trailblazers | Supernovas | Sharjah |
Match 4 | 09-Nov-20 | 18:00 | 19:30 | FINAL | Sharjah |
पहला मैच 4 नवंबर को Supernova vs Velocity के बीच 7:30 बजे से खेला जाएगा।
दूसरा मैच 5 नवंबर को 3:30 बजे से Velocity Vs Trailblazers के बीच होगा।
तीसरा मैच 7 नवंबर को Trailblazers vs Velocity के बीच 7:30 बजे से खेला जाएगा।
चौथा और फाइनल मुकाबला 9 नवंबर को खेला जाएगा। ये सभी मैच शारजाह के मैदान पर होंगे।