इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 10वें मैच में 2 बड़ी टीमों रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस की भिड़त होगी। ये मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस अपना पिछला मैच बड़े अंतर से जीत कर आई तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 97 रन से हार झेलनी पड़ी थी। RCB vs MI दोनो ही टीम अब तक खेले गए 2-2 मैच में से 1-1 मैच जीती हैं।
ये भी पढ़ें :- IPL 2020 : Orange Cap Holder list, Oranger Cap Leaderboard, High-Scorers
दुबई के मैदान में इसका पलड़ा भारी
बात करें दुबई में RCB vs MI के प्रदर्शन की तो इस सीजन में मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच दुबई में खेलेगी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पिछले दोनो मुकाबले दुबई में खेली है जिसमें SRH के खिलाफ 10 रन से जीत और KXIP के खिलाफ 97 रन से हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2014 में मुंबई इंडियंस ने इस मैदान पर 3 मैच खेले थे इन सभी मैचों में MI को हार का सामना करना पड़ा था। 3 में 1 मैच मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हारी थी। वहीं IPL 2014 में RCB ने 2 मैच इस मैदान पर खेले थे। अब तक 4 मे से 2 मैच बैंगलोर दुबई में जीती है और 2 मैच हारी हैं।
RCB vs MI HEAD TO HEAD
RCB vs MI के बीच हुए HEAD to HEAD के आंकड़े एकतरफा नजर आते है आईपीएल 2008 से लेकर 2019 के दौरान 25 बार मुंबई इंडियंस VS रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आमना सामना हुआ है जिसमें 16 बार मुंबई इंडियंस जीती है और सिर्फ 9 मैच में ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम बाजी मारने में सफल रही हैं।
BETWEEN RCB VS MI TOP PERFORMERS
बात करें RCB vs MI के बीच मैचों के दौरान TOP PERFORMERS की इसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली का नाम शीर्ष पर है। विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 683 रन बनाएं हैं। एबी डिविलियर्स का प्रदर्शन भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ जबरदस्त रहा है वह कुल 564 रन MI के विरुद्ध जड़ चुके हैं। इसके साथ ही एबी डिविलियर्स ने नाबाद 133 रन की शतकीय पारी भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली हैं।
ये भी पढ़ें :- IPL 2020 : MOST SIXES IN SEASON, HIGHEST SIXES, MOST SIXES LIST
वहीं मुंबई इंडियंस की ओर से कीरोन पोलार्ड का बल्ला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जमकर बोलता है पोलार्ड RCB के खिलाफ 475 रन बना चुके है कप्तान रोहित शर्मा भी पीछे नही है वह बैंगलोर की टीम के खिलाफ 470 रन जड़ चुके है जिसमें रोहित के बल्ले से निकली 94 रन की बड़ी पारी भी शामिल हैं।
गेंदबाजों में स्पिनर युजवेंद्र चहल MI के लिए मुसीबत बनते है वह कुल 18 विकेट मुंबई इंडियंस के खिलाफ चटका चुके हैं। उधर मुंबई इंडियंस के डेथ ओवरों के महानतम गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने RCB के खिलाफ 16 विकेट आईपीएल में झटके हैं।
RCB PROBABLE 11

- विराट कोहली (कप्तान)
- देवदूत पडीकल
- आरोन फिंच
- एबी डिविलियर्स
- मोइन अली
- शिवम दुबे
- वाशिंगटन सुंदर
- उमेश यादव
- नवदीप सैनी
- डेल स्टेन
- युजवेंद्र चहल
MI PROBABLE PLAYING 11



- रोहित शर्मा (कप्तान)
- क्विंटन डीकॉक
- हार्दिक पांड्या
- कीरोन पोलार्ड
- क्रुणाल पांड्या
- सूर्यकुमार यादव
- सौरव तिवारी
- जसप्रीत बुमराह
- ट्रेंट बोल्ट
- जेम्स पेटिंसन
- राहुल चाहर