आईपीएल 2023 कप्तान लिस्ट

join-us-in-telegram

Gujarat Titans इस सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में है। हार्दिक पंड्या ने कप्तान के रूप में पहले सीजन 2022 में जीत दिलाई थी। आईपीएल के इस सीजन में नए कप्तान देखने को मिल सकते हैं। जैसे की ऋषभ पंत की आकस्मात कार एक्सीडेंट के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान में बदलाव हुआ है। Sunrisers Hyderabad ने कप्तान के रूप में साउथ अफ्रीका के allrounder Aiden Markram को बनाया, जैसा की वे आखिरी दो सीजन से अच्छा करने की आशा कर रहे हैं। पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल की जगह पर शिखर धवन को कप्तान बनाया है।

आईपीएल 2023 कप्तान लिस्ट

चेन्नई सुपर किंग्स – MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी इस बार भी Chennai Superkings के कप्तान रहेंगे। इनके कप्तानी में csk पहले ही चार बार जीत चुकी है।

दिल्ली कैपिटल्स – David Warner

कार एक्सीडेंट में इंजरी के चलते ऋषभ पंत आईपीएल 2023 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इस बार डेविड वार्नर Delhi Capitals की बागडोर थामेंगे।

गुजरात टाइटन्स – Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या इस बार भी Gujarat Titans का नेतृत्व करेंगे। पहले हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे।

कोलकाता नाइट राइडर्स – Shreyas Ayyar

आईपीएल 2023 में KKR की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर सकते हैं।

Lucknow Super Giants – KL Rahul

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में Lucknow Super Giants की कप्तानी K.L Rahul करेंगे। आईपीएल 2022 में यह टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर रही थी।

Mumbai Indians – Rohit Sharma

इंडियन क्रिकेट के इतिहास में सबसे अच्छे बल्लेबाजों में एक रोहित शर्मा इस बार फिर Mumbai Indians का नेतृत्व करेंगे। वह अपने लीडरशिप तथा छक्कों बौछार करने वाली छमता के लिए मशहूर हैं।

Punjab Kings – Shikhar Dhawan

आईपीएल 2023 में Punjab Kings के लिए शिखर धवन को नया कप्तान चुना गया है। शिखर धवन लेफ्टी बल्लेबाज होने साथ- साथ इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर भी है। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने में दुसरे स्थान पर हैं।

Rajasthan Royals – Sanju Samson

आईपीएल 2023 में भी Sanju Samson ही Rajasthan Royals का नेतृत्व करेंगे।

Royal Challengers Bangalore – Faf Du Plessis

साउथ अफ्रीकन टीम के पूर्व कप्तान Faf Du Plessis आईपीएल 2023 में Royal Challengers Bangalore की कप्तानी करेंगे। आईपीएल 2022 में विराट कोहली के बाद Faf Du Plessis ने ही RCB का नेतृत्व किया था।

Sunrisers Hyderabad – Aiden Markram

आईपीएल 2022 में डेविड वार्नर ने Sunrisers Hyderabad की कप्तानी की थी। इस बार डेविड वार्नर दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व कर सकते हैं तथा Sunrisers Hyderabad का नेतृत्व साउथ अफ्रीकन क्रिकेटर Aiden Markram करेंगे।

Similar Posts