बड़ी अड़चनों के बावजूद आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन होंने जा रहा है। भारत मे लगातार बढ़ते कोरोना के केस के चलते इस बार आईपीएल UAE में खेला गया बीसीसीआई ने आईपीएल के कार्यक्रम की घोषणा भी कर दी है। आईपीएल 2020 की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। वहीं 53 दिन तक चलने के बाद टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को होगा।
ये तीसरी होगी जब भारत के बाहर आईपीएल का आयोजन होगा। सबसे पहले 2009 में आईपीएल के सभी मैच दक्षिण अफ्रीका में खेले गए थे। इसके बाद 2014 में आम चुनाव को देखते हुए आईपीएल के आधे मैच UAE में शिफ्ट कर दिए गए थे। जहां दुबई, अबुधाबी और शारजाह में सभी टीमों ने 5-5 मैच खेले थे। ऐसे एक नजर डालते है 2014 में UAE में आईपीएल की सभी 8 टीमों के प्रदर्शन पर और जानते है कि उस सीजन में कौन सी टीम UAE में सफल रही थी।
ये भी पढ़ें :- 12 biggest Controversies in The IPL History – आईपीएल के 12 सबसे बड़े विवाद
UAE में सभी 8 टीमों का प्रदर्शन
दिल्ली केपिटल्स :-

आईपीएल 2014 में दिल्ली केपिटल्स (उस समय दिल्ली डेयरडेविल्स) ने 5 मैचों में मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना किया था। जिसमें से MI और KKR को दिल्ली ने हराया था इसके अलावा RCB, CSK और SRH के हाथों दिल्ली केपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली केपिटल्स 2 मैच जीतने में सफल रही और 3 मैच हारी थी।
कोलकाता नाइट राइडर्स :-



KKR का सामना UAE में राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली केपिटल्स और मुंबई इंडियंस के साथ हुआ था। जिसमें से KKR ने MI और RCB को हराया था। वहीं DC और KXIP के हाथों हार का सामान करना पड़ा था। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के साथ हुआ मैच टाई रहा था। दोनो टीमों ने मैच में 152 रन बनाएं थे। कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 मैच में जीत और 2 मैच में हार मिली थी, साथ ही 1 मुकाबला टाई रहा था।
ये भी पढ़ें :- Most Successful Indian Captains In Ipl History [हिंदी]
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर :-



विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने UAE में किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली केपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना किया था। जिसमें से दिल्ली और मुंबई के खिलाफ़ बैंगलोर को जीत हाथ लगी थी। वहीं पंजाब, राजस्थान और कोलकाता ने बैंगलोर को UAE में हराया हैं। बैंगलोर को UAE में 2 में जीत और 3 मैच में हार मिली थी।
सनराइजर्स हैदराबाद :-



2014 में शिखर धवन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने UAE में अपने 5 मैच खेले इन 5 मैचों में हैदराबाद की टक्कर CSK, RR, DC, KXIP और MI के साथ हुआ, जिसमें से दिल्ली और मुंबई को हराने के अलावा चेन्नई, पंजाब और राजस्थान से सनराइजर्स हैदराबाद को हार झेलनी पड़ी थी। UAE में सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 में से 2 मैच जीते और 3 मैच हारे हैं।
राजस्थान रॉयल्स :-



राजस्थान रॉयल्स ने UAE में कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, चेन्नई सुपर किंग्स, किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद का सामना किया था। इनमें से राजस्थान को हैदराबाद और बैंगलोर के खिलाफ जीत मिली वहीं कोलकाता के साथ हुआ मैच टाई रहा। इसके साथ ही चेन्नई और पंजाब के सामने हार झेलनी पड़ी थी। राजस्थान रॉयल्स ने 2 मैच जीते 2 हारे और 1 मैच टाई हुआ था।
चेन्नई सुपर किंग्स :-



UAE के मैदानों पर चेन्नई सुपर किंग्स सफल टीमों में रही थी अपने 5 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स को महज 1 ही मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा SRH, MI, RR और DC को चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 में से 4 मैच जीते थे 1 मैच हारा था।
मुंबई इंडियंस :-



UAE में सबसे खराब प्रदर्शन मुंबई इंडियंस का रहा, मुंबई इंडियंस UAE के मैदान पर एक भी मैच नही जीत पाई। MI का सामना सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली केपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ हुआ था। मुंबई इंडियंस ने UAE में अपने सभी 5 मैच हारे थे।
ये भी पढ़ें :-VIVO, PEPSI और DLF में IPL का TITLE SPONSOR बनने के लिए किसने दी कितनी रकम
किंग्स इलेवन पंजाब :-
साल 2014 में UAE में खेले गए मैचों में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सबसे सफल रही थी जॉर्ज बेली की कप्तानी में किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने सभी 5 मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ़ जीते हैं। पंजाब ने 5 में से सभी 5 मैच जीते हैं।