MS DHONI RETIRED : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी हैं। धोनी का 15 साल 7 महीने और 23 दिन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सफर अब खत्म हो गया हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉम इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से Retirement की घोषणा की, धोनी ने पोस्ट में एक वीडियो साझा की जिसमें उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर के फोटो के साथ कभी-कभी फ़िल्म उनका पसंदीदा गाना “मैं पल दो पल का शायर हूँ।” बज रहा है। पोस्ट में महेंद्र सिंह धोनी ने लिखा कि “आपके प्यार और सपोर्ट के लिए आप सभी का धन्यवाद आज 7:29 बजे से मुझे रिटायर्ड माना जाये।”
आपको बता दें कि MS DHONI ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज किया था। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने कैरियर में 350 वनडे मैच खेले जिसमें 50.58 की औसत से 10773 रन बनाएं। टेस्ट क्रिकेट में धोनी ने 90 मैच खेले थे। जिसमें वह 4876 रन बनाने में सफल रहे इसके अलावा T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी के बल्ले से 98 मैच में 1617 रन निकले हैं।
इन सब के अलावा धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से रहे उन्ही की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 में T20 वर्ल्ड कप 2011 में ODI क्रिकेट वर्ल्ड कप 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं धोनी के कप्तानी के दौरान ही भारतीय टीम पहली बार टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 बनी थी।
RETIRED होने के बाद आईपीएल में खेलते रहेंगे MS DHONI
MS Dhoni के International Cricket से Retired होने के बाद फैंस के मन मे सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि क्या महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2020 में नजर आएंगे? तो उनके लिए खुशी की खबर है की महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में खेलते रहंगे। फिलहाल धोनी ने International Cricket को अलविदा कहा है आईपीएल में न खेलने को लेकर उनकी और से फिलहाल कोई फैसला नही लिया गया है।