ऋतुराज गायकवाड़ ने इस महिला क्रिकेटर के साथ रचाई शादी

CSK के खिलाडी ऋतुराज गायकवाड़, महाराष्ट्र की क्रिकेटर उत्कर्षा पवार के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए है। उन्होंने अपनी शादी की खूबसूरत फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दोनों ने महाबलेश्वर को शादी का डेस्टिनेशन चुना था।

ruturaj marriage

आईपीएल 2023 के स्टार ओपनर भारतीय क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ ने 3 जून 2023 को उत्कर्षा पवार संग शादी रचाई। उत्कर्षा पवार महाराष्ट्र की क्रिकेटर हैं। वह स्टेट लेवल पर खेल चुकी हैं। ये दाहिने हाथ से बल्लेबाजी तथा गेंदबाजी करती है। उन्होंने वीमेंस वन-डे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ अपना आखिरी मैच नवंबर 2021 में खेला था। 24 वर्षीय उत्कर्षा का जन्म 13 अक्टूबर 1998 में पुणे में हुआ था। फिलहाल अभी वह पुणे पढाई कर रही है। ये दोनों लम्बे वक़्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

ruturaj marriage 2

अपनी शादी के लिए ऋतुराज ने टीम इंडिया से छुट्टी ली थी। तथा उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से अपना नाम वापस ले लिया, उसमे ये स्टैंडबाई खिलाडी के रूप में चुने गए थे।

आईपीएल 2023 फाइनल के बाद ये कपल साथ नज़र आये थे। तथा उत्कर्षा ने csk कप्तान धोनी के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था। आईपीएल 2023 में ऋतुराज ने उम्दा प्रदर्शन किया तथा चार अर्धशतक भी लगाए।

Similar Posts